किशनगंज। पर्युषण महापर्व के अवसर पर रविवार को जप दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तेरापंथ भवन में तेले के तपस्वियों एवं धर्म-आराधना में संलग्न श्रावक-श्राविकाओं के लिए विशेष जैन मंत्रोच्चार अनुष्ठान आयोजित किया गया।
आचार्य महाश्रमण की अनुकम्पा तथा उपासक महावीर दुगड़ और उपासक झब्बर दुगड़ के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंत्रों का जाप किया। उपासक झब्बर दुगड़ ने प्रेरणादायी प्रसंग के माध्यम से जप दिवस की महत्ता बताते हुए मंत्र-जप के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने ‘थावच्या पुत्र’ पर आधारित भावपूर्ण नाटक के माध्यम से धर्म, संस्कार और जीवन-मूल्यों का संदेश दिया। इसके अलावा एक्शन सॉन्ग की मनमोहक प्रस्तुति ने भी उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
उपासक के प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ जप दिवस का यह आध्यात्मिक एवं प्रेरणाप्रद आयोजन संपन्न हुआ।
Comments :0