कोलकाता मेट्रो ने आज पर्पल लाइन पर टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ‘दुर्गा’ के सफल ब्रेकथ्रू के साथ एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही जोका–एस्प्लेनेड मेट्रो कॉरिडोर पर खिदिरपुर और विक्टोरिया के बीच भूमिगत सुरंग के एक हिस्से का निर्माण पूरा हो गया। आज प्राप्त इस उपलब्धि को कोलकाता के शहरी परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ करने तथा शहर की सबसे महत्त्वपूर्ण मेट्रो विस्तार परियोजनाओं में से एक को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा हैं।
इससे पहले कोलकाता मेट्रो ने कवि सुभाष–एयरपोर्ट (ऑरेंज लाइन) कॉरिडोर पर चिंगड़ीघाटा में 62 मीटर लंबे महत्त्वपूर्ण वायाडक्ट गैप को सफलतापूर्वक पाट कर निर्माण कार्य की एक बड़ी बाधा को दूर किया था, जिससे इस लाइन को शीघ्र पूरा करने की दिशा में प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ।
Comments :0